श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ शुरू हुआ महानगर रामलीला का पूर्वाभ्यास
श्री राम लीला समिति, महानगर , लखनऊ ने आज रामचरित मानस के सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात इस वर्ष आयोजित होने वाली 60 वें वर्ष की रामलीला का पूर्वाभ्यास प्रारंभ हो गया है। सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ करने से पूर्व समिति के उपाध्यक्ष एवं अंगद एवं परशुराम की भूमिका निभाने वाले नवीन पांडे ने सपत्नीक विघ्नहर्ता श्री गणेश का पूजन किया। समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि इस वर्ष प्रसिद्ध रंगकर्मी महेंद्र पन्त रामलीला का निर्देशन करेंगे और उनके साथ-साथ सह निर्देशक की भूमिका में हरिश्चंद्र लोहुमी रहेंगे।
नवनियुक्त महासचिव गिरीश चन्द्र जोशी ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन का आयोजन 26 सितंबर 2025 से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर 2025 तक होगा। इस अवसर पर ललित मोहन जोशी सहित गिरीश चन्द्र जोशी, बी पी पांडे, संजय श्रीवास्तव,दीपक पांडे दीनू,के सी उपाध्याय, हेम पन्त, महेन्द्र पन्त, हरीश लोहुमी,आनंद सिंह, नीरद लोहनी, देवेंद्र मिश्रा, सर्वजीत सिंह बोरा, मनोज निगम, नीरज पन्त,विनोद पन्त बीनू, भास्कर जोशी हरीश चन्द्र पन्त,भरत बिष्ट,पूरन जोशी, रमेश अधिकारी,मृत्युंजय पांडे,कमल पन्त, ललित भट्ट,प्रदीप श्रीवास्तव , के के पांडे कन्हैया, बृजेश मेहता, संजय पांडे,नीरज लोहानी,किशोर श्रीवास्तव,दिवाकर राव, हेमा जोशी, भावना लोहानी, सुजाता शर्मा, कुक्कू पन्त,अनुराधा मिश्रा, फाल्गुनी लोहुमी,भारती पांडे,रसना उप्रेती , सुनीता बिष्ट आदि उपस्थित थे।
आज की खबरें
- भारत रत्न, संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर की 135वींजयंती पर भाजपा ने लिया उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प

- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रचार प्रसार के लिए राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में जनसभा आयोजित

- नल के पानी में कीड़े मिलने से लोगों में आक्रोश

- Daily Horoscope: 12 अप्रैल 2026 राशिफल

- दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का जोरदार स्वागत,मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे गृह जनपद

