Almora News जागरूक बन रहे नन्हें नागरिक, पुलिस ने स्कूल में चलायी क्लास Almora News Little Citizens becoming aware, police run class in school
जिम्मेदार नागरिक बनने के बताये नियम
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बा, ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष दिनेश महंत थाना दन्या के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम ने आज दिनांक 27.08.2025 अटल आदर्श राजकीय इण्टर कालेज दन्या (अल्मोड़ा) में छात्र छात्राओं, अध्यापकों व अन्य स्कूली स्टॉफ को सड़क सुरक्षा के संबंध में, सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौराशक्ति,नशा मुक्त जीवन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल भाषा में जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
- महानगर की रामलीला में इस बार भी दिखेगा पहाड़ की लोकसंस्कृति और शास्त्रीय संगीत का अनूठा संगम, महिला कलाकार निभाएंगी प्रमुख भूमिकाएं

- Navratri aarti शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिन आज, माँ शैलपुत्री की पूजा से होती है नौ दिवसीय पर्व की शुरुआत

- माँ शैलपुत्री को समर्पित नवरात्रि का पहला दिन, जानें ये व्रत कथा और बीज मंत्र

- Daily horoscope 11 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल

- अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सम्मेलन आयोजित

