Almora news: सीएम धामी अल्मोड़ा में कई इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत Nanda devi mela 2025

अल्मोड़ा, –महापौर नगर निगम अजय वर्मा ने बताया कि वर्षों से चल रहे अथक प्रयासों के फलस्वरूप माल रोड स्थित मुंशी हरी प्रसाद टम्टा धर्मशाला का निर्माण कार्य अब लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज दिनांक 28 अगस्त 2025 (बृहस्पतिवार) अपरान्ह 2.00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों द्वारा धर्मशाला एवं क्राफ्ट म्यूजियम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।महापौर ने बताया कि इस धर्मशाला में रैनबसेरा की व्यवस्था की गई है, जिसमें बाहर से आने वाले लोगों व परीक्षार्थियों को उचित दर पर रुकने की सुविधा उपलब्ध होगी। यहाँ कुल 9 कमरे बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक कमरे में दो व्यक्ति ठहर सकेंगे।धर्मशाला में बने क्राफ्ट म्यूजियम में स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित एवं विक्रय हेतु रखा जाएगा। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों को रोजगार मिलेगा बल्कि उनके उत्पादों को बाजार भी उपलब्ध होगा।महापौर ने नगर के सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अपील की है कि इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी माँ नन्दाष्टमी महोत्सव के लिए नगर निगम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
मेला (Nanda devi mela 2025)इस वर्ष भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। महापौर ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे माँ नन्दा देवी मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में अपना सहयोग दें।
नंदा देवी मेलें का आगाज
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मां नंदा देवी का मेला आगामी 28 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होगा। मेले की भव्यता के लिए मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मेले का उद्घाटन सीएम पुष्कर धामी करेंगे। अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि कि मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने मेले में आने की सहमति दे दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 28 अगस्त को मुख्यमंत्री मेले का शुभारंभ करेंगे. साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री व अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे.उन्होंने कहा कि मेले को भव्य बनाने के लिए इस वर्ष नंदा देवी मंदिर प्रांगण के साथ ही एडम्स इंटर कॉलेज के मैदान, मल्ला महल, मुरली मनोहर मंदिर में भी कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है। वहीं, मंदिर समिति 2026 में होने वाले नंदा राजजात की तैयारियों में भी जुट गई है।
……





