Daily horoscope: 5 अक्टूबर 2025 राशिफल

मेष राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और महत्वपूर्ण कार्यों में सफल होंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, लेकिन व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा रहेगी।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा। आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। निवेश हानिकारक हो सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी।

कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बना सकते हैं। नये कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिल सकता है। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। व्यवसाय में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से होंगे, जिससे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्यों की वजह से पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे शिथिलता एवं मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अपने प्रयासों और कठिन परिश्रम से सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।

तुला राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। पैसों के लेन-देन से बचें और निवेश का निर्णय बुजुर्गों की सलाह लेकर ही करें, अन्यथा नुकसान होने की संभावना रहेगी। नये कार्यों की शुरुआत न करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायियों को अच्छा मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

धनु राशि :– आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में धनलाभ की स्थिति की रहेगी। अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं, लेकिन नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि :– विद्यार्थी, कलाकार और खिलाडिय़ों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय भी अच्छा चलेगा, लेकिन छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ भी हो सकता है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा, लेकिन किसी महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की वजह से दुविधा का अनुभव होगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की रूचि बढ़ेगी।

कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में काल्पनिक विचार आएंगे, जिससे सृजनात्मक शक्ति को उचित दिशा मिल जाएगी, लेकिन व्यवसायियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य समय पर पूर्ण नहीं होने से चिंता बढ़ सकती है। परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन राशि :– आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसाकि क्षेत्र में छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समाधानकारी व्यवहार अपनाने से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। मित्रों-परिजने के साथ प्रवास पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *