Almora दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

एसएसपी अल्मोड़ा श्री देवेन्द्र पींचा के आदेश पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिले भर के कोतवाल/थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अपने-अपने कोतवाली/थाना क्षेत्रों में अलर्ट चेकिंग कर रहे हैं।

संदिग्ध तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए जिले भर में पिकेट और गश्त पर जवानों की मुस्तैदी है।

पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार भ्रमणशील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *