उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के चुनाव संपन्न, जगदीश चंद्र जोशी बने अध्यक्ष


उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के चुनाव संपन्न, जगदीश चंद्र जोशी बने अध्यक्ष

उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा की कार्यकारिणी के आज शुक्रवार को आम चुनाव हुए।मतदान के बाद मतगणना हुई। जिसमें जगदीश चंद्र जोशी अध्यक्ष चुने गए। वहीं महासचिव पद पर अशोक पांडे ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर कमलेश कनवाल ने शानदार जीत दर्ज की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर संतोष बिष्ट ने जीत दर्ज की। 

क्लब के अन्य पदों में एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। इनमें संप्रेक्षक हरीश चंद्र भंडारी कार्यालय सचिव कपिल मल्होत्रा उप सचिव संस्थागत मोहित अधिकारी के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य किशन जोशी हिमांशु लटवाल चुने गए। क्लब के कुल 62 सदस्यों में से 56 ने मतदान में भाग लिया।

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार संपादक प्रकाश पंत की देखरेख में सम्पन्न हुई। वहीं अल्मोड़ा बार के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र सिंह परिहार ने  आबजरवर की भूमिका निभाई। सूचना विभाग के सहायक लेखाकार प्रवीण गौड़ व कनिष्ठ सहायक मोहित रावत ने सहयोग किया। इधर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वतमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश पंत ने सभी का आभार जताया। निर्वतमान कार्यकारिणी के सचिव रहे रमेश जोशी कोषाध्यक्ष शिवेंद्र गोस्वामी आदि ने चुनाव संपन्न कराने में विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *