पंचायती राज प्रशिक्षण ई ग्राम स्वराज अभियान के तहत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन


पंचायती राज प्रशिक्षण ई ग्राम स्वराज अभियान के तहत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

पंचायती राज विभाग उत्तराखंड के द्वारा पंचायती राज प्रशिक्षण ई ग्राम स्वराज अभियान वर्ष 2025 -26 का शुभारंभ दिनांक 17/12/2025 से 5 दिवसीय प्रशिक्षण विकास खंड लमगड़ा के न्याय पंचायत बडियार बिष्ट के राजकीय इंटर कॉलेज देवीथल में आयोजित हुआ।

सभी सभी ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़ की गई भागीदारी

न्याय पंचायत बडियार बिष्ट के अंतर्गत सभी पंचायतों कुरी, झालडूंगरा फूटा, बडियार रैत, ट्यूनरा चुपड़ा टीकर पितना, छानाखरकोटा फटकवालडुंगरा मिरौली के सभी ग्राम प्रधानों वार्ड सदस्यों का क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 21/12/2025 को किया गया ।उक्त प्रशिक्षण में सभी ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागदारी की गई ।प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों द्वारा पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण का लाभ लिया 

यहाँ उपस्थित जन 

प्रशिक्षण के समापन दिवस पर सभी पंचायतों के ग्राम प्रधान वार्ड सदस्य व प्रशिक्षण दे रहे मुख्य मास्टर ट्रेनर श्री अरविंद बिष्ट ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुरेश कोहली,मदन सिंह थलाल,प्रशिक्षण स्टाफ किरन आर्या विजय फर्त्याल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *