लोक आस्था से जुड़े मामले में नहीं मिली राहत,नैनीताल पुलिस व शासकीय अधिवक्ताओं की ठोस पैरवी से जमानत खारिज, जेल तय
लोक आस्था, पुजारी समाज और महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामले में कोर्ट ने सख्ती दिखाई।नैनीताल पुलिस व शासकीय अधिवक्ताओं की ठोस पैरवी के चलते ज्योति अधिकारी को जमानत नहीं दी गई।
सोशल मीडिया गतिविधियों को मामले में गंभीरता से लिया गया।
कई जनपदों मैं मुक़दमे दर्ज
समाज में भारी आक्रोश और असंतोष का माहौल है। रुद्रपुर अल्मोड़ा सहित कई जनपदों में लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।
ज्योति अधिकारी लगातार विवादित बयानों से घिरी है, सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराना देवी देवताओं का अपमान करना उन्हें भारी पड़ गया हैं ।
