महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड करे वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। घटना के बाद विमान पूरी तरह से जल गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में अजित पवार की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि “आज सुबह एक बहुत दुखद घटना हुई। बहुत ही अप्रत्याशित परिस्थितियों में, हमारे राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के एक विमान दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर सभी तक पहुंची, जिससे पूरे महाराष्ट्र में दुख की लहर फैल गई। महाराष्ट्र के लिए आज बहुत मुश्किल दिन है।”अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *