चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन


चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर का हुआ आयोजन

“जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत कल शुक्रवार बीस फ़रवरी को विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया गया।

273 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया

खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर में कुल 273 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। साथ ही 212 आवेदन पत्र विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित भरवाए गए। वहीं खाद्य विभाग द्वारा 55 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गये।

अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर उपस्थित जन 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। यहां क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *