डिजिटल लिटरेसी और डिजिटल सुरक्षा विषय पर एक सेमिनार आयोजित
आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को लखनऊ बीमा संस्थान और हेल्पज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल लिटरेसी और डिजिटल सुरक्षा विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया .
सेमिनार का स्वागत उद्बोधन अमित कपूर सेवानिवृत क्षेत्रीय प्रबंधक यूनिटेड इंडिया ने दिया.
सेमिनार में लगभग सत्तर प्रतिभागियों ने भाग लिया.
इस अवसर पर सुश्री रश्मि मिश्रा,आचार्य वीर चन्द्र द्विवेदी,एस.जी.पी.त्रिपाठी, शिवांशु शुक्ला और आयुष मिश्रा ने अपने व्याख्यान में वर्तमान समय में साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूकता किस प्रकार जरूरी है तथा डिजिटल सुरक्षा हेतु सुरक्षित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया.
वक्ताओं ने बताया कि आज की डिजिटल दुनिया में किस तरह से वित्तीय लेनदेन में वित्तीय खातों की सुरक्षा की जा सकती है।
अन्त में लखनऊ बीमा संस्थान के सचिव और इस सेमिनार के आयोजक श्री यू पी सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया.
