Daily horoscope: 6 मार्च 2026 राशिफल

6 मार्च राशिफल

मेष राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। डिस्टर्बिंग समय रहेगा लेकिन जीतने वाला समय, सीखने वाला समय, आगे बढ़ने वाला समय। प्रेम, संतान, व्यापार थोड़ा मध्यम है लेकिन आगे बढ़ेंगे। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए, रिसर्च स्कॉलर के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: गृह कलह पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि: व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नया करने का समय है ये और करेंगे भी आप। पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: धन दायक समय, अपनों में वृद्धि होगी। जुबान पर थोड़ा काबू जरूर रखना है और निवेश पर भी काबू रखना है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार आपका सही चल रहा है। उदर रोग से थोड़ा परेशान हो सकते हैं, इस बात पर ध्यान रखें। दांपत्य को बचाकर चलें। हरी वस्तु दान करें, शुभ होगा।

कन्या राशि: ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा और शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि: मानसिक अवसाद बना रहेगा। नेत्र विकार, सिरदर्द, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति इत्यादि बनी रहेगी। थोड़ा टफ टाइम है लेकिन कोई परेशान होने वाली बात नहीं है, जीत जाएंगे आप। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: यात्रा का योग बनेगा, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे, शुभता बढ़ेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यापारिक सफलता मिलेगी, राजनीतिक लाभ होगा, प्रेम संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, एक दिन की बात है, बचके पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ कार्य होगा।

मीन राशि: आनंददायक जीवन गुजारेंगे, बस स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *