नैनीताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, डॉ. मंजुनाथ टीसी की टीम ने चोरी का किया खुलासा,
कहा- अपराधियों को जेल पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य
CCTV जांच से चोरी का आरोपी चोरी गए 13 लाख के सोने के आभूषणों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 12.03.2026 को वादी हेमचंद्र लोहनी पुत्र भुवन चंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि वह दिनांक 02.03.2026 से 05.03.2026 तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। दिनांक 05.03.2026 को घर वापस आने पर पाया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखे सोने के जेवरात व नगदी चोरी कर ली गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 23/26, धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र के सुपुर्द की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया तथा मैनुअल इंटेलिजेंस व अन्य माध्यमों से संदिग्ध की पहचान की गई।
दिनांक 13.03.2026 को पुलिस टीम को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार (उम्र 25 वर्ष) बताया। उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण व नगदी बरामद हुई, जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
- गौरव कुमार उम्र: 25 वर्ष पुत्र संतोष कुमार
निवासी: चौपला चौराहा दमुवादुंगा, जवाहर ज्योति काठगोदाम, जिला नैनीताल
💰 बरामद माल
- 01 पीली धातु का मटरनुमा मंगलसूत्र
- 01 पीली धातु का पाइपनुमा मंगलसूत्र
- 02 अदद पीली धातु की पौंची
- 01 नथ व बैग टीका (पीली धातु)
- 02 कान के झुमके (पीली धातु)
- ₹2250 नगद
- 01 सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन
अपराधिक इतिहास
- FIR संख्या 116/24 धारा 305(a)/331(4)/317(2) BNS थाना काठगोदाम
अभियुक्त का अन्य आपराधिक इतिहास संबंधित थानों व जनपदों से प्राप्त किया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹ 2000 नगद इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी
- उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र
- कांस्टेबल रोहित कुमार
- कांस्टेबल बलवंत सिंह
- कांस्टेबल धीरज सुगड़ा
- कांस्टेबल रविंद्र खाती
- कांस्टेबल अरविंद sog तकनीकि सहायता व सर्विलांस
🔹 चोरी की घटना के सफल अनावरण में कांस्टेबल बलवंत सिंह एवं कांस्टेबल रोहित कुमार द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आसपास के लगभग 100-150 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध की पहचान करने में अहम योगदान दिया गया।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस
