पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित 

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित 

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में पीएम श्री योजना के अंतर्गत पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक पंत ,सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह बिष्ट एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  

विद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि अशोक पंत ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अपने विद्यालय के दिनों की यादें तरोताजा हो गई साथ ही उन्होंने विद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि विद्यालय के कई छात्र देश-विदेश में प्रमुख पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्रों से  व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से संपर्क किया गया  एवं कई छात्रों ने विद्यालय की प्रगति में हरसंभव सहयोग देने को भी कहा है । कार्यक्रम में बोलते हुए समाजसेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यालय की इस पहल का स्वागत किया एवं बताया की विद्यालय की निरंतर प्रगति से उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है । विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की विस्तृत प्रगति व्याख्या  रखी।सभी पूर्व छात्रों  का शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित जन

कार्यक्रम में भोपाल सिंह नेगी ,राकेश, टीडी भट्ट, धन सिंह धौनी ,कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगडवाल, नवीन वर्मा , सुनीता बोरा, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, रेखा आर्या, राकेश कुमार एवं  विक्रम चंद्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *