मलेथा में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव संपन्न
दिनांक 28 मार्च 2026 को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तथा उनके द्वारा क्षेत्र हित और विद्यालय हित में किए जा रहे कार्यों और छात्रों की सर्वांगीण विकास के लिए छात्रों के नैतिक मूल्य के विकास पर जोर देने की बात कही गई।
बेहतर शिक्षा कार्य की हुई सराहना
उनके द्वारा राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा के शिक्षकों द्वारा बेहतर शिक्षा कार्य की सराहना की गई। तथा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित हुए दो छात्रों मयूख चौहान और शुभम एवं सैनिक विद्यालय प्रवेश परीक्षा क्वालिफाइड करने पर शिवम् भट्ट को पुरस्कृत किया गया।
छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए
कार्यक्रम में विद्यालय प्रमुख वीरेंद्र बिष्ट राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कीर्तिनगर के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिंसरियाखाल की प्रधानाध्यापिका मंजू मंमगाई , पूर्व प्रधान शूरवीर बिष्ट द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए। छात्रों द्वारा अभिभावकों को मंत्रम मुक्त कर देने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिस्म की ऑपरेशन सिंदूर , नंदा देवी, जागर गीतों पर छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। वही वृद्धाआश्रम थीम, और सरकारी स्कूल नाटक ने भी खूब तालियां बटोरी। मंच का संचालन धीरज प्रेमी श्री अनिल लिंगवाल जी ,गणेश भट्ट जी विक्रम भारती जी और दीप्ति आर्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जन
इस अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका सुनीता लिंगवाल द्वारा भी अपने विचार प्रस्तुत किया गए। कार्यक्रम में राकेश मोहन मैठाणी अध्यक्ष नगर पालिका कीर्ति नगर,अनिल भट्ट, डा० हरविंदर सिंह नेगी, रश्मि रावत प्रधान ग्राम सभा मलेथा, विक्रम सजवान,जगदीश वर्धन, रमेश रौथाण एवं समस्त अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
