नल के पानी में कीड़े मिलने से लोगों में आक्रोश 

नल के पानी में कीड़े मिलने से लोगों में आक्रोश 

 गर्मी की शुरुआत के साथ ही अल्मोड़ा शहर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आने लगी हैं। अब लोअर माल रोड स्थित एक घर में जल संस्थान के नल से कीड़े निकलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। मुख्यालय के लोअर माल रोड क्षेत्र में नल के पानी में कीड़े मिलने से लोगों में आक्रोश है। 

लोगों ने लगाये ये आरोप

स्थानीय निवासी कमल जोशी ने बताया कि दो दिन पहले जब वे घर के लिए पानी भर रहे थे, तभी बाल्टी में दो कीड़े तैरते हुए दिखाई दिए। लोगों का आरोप है कि जल संस्थान द्वारा पानी की नियमित जांच और सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा

उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में दूषित पानी से जलजनित बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जल संस्थान की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। इस पर जल्द संस्थान की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं 

इस तरह का मामला फिलहाल मेरे संज्ञान में नहीं है। ना कोई शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत आने पर मामले की जांच कराई जाएगी। – नीरज तिवारी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *