पेट्रोल-डीजल भरवाने को लोगों की लगी रही कतार, अल्मोड़ा में पुलिस की निगरानी में बंटा पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल भरवाने को लोगों की लगी रही कतार, अल्मोड़ा में पुलिस की निगरानी में बंटा पेट्रोल-डीजल

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मंगलवार को पुलिस के पहरे में पेट्रोल-डीजल का वितरण हुआ। इस दौरान लोगों में तेल भरवाने की होड़ मची रही। वहीं, भारी भीड़ के चलते पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 पांचों पंपों में ईंधन खत्म होने से लोगों को डीजल और पेट्रोल के लिए हुई परेशानी 

दरअसल, बीते सोमवार को नगर के पांचों पंपों में ईंधन खत्म होने से लोगों को डीजल और पेट्रोल के लिए परेशानी झेलनी पड़ी थी। दिन भर लोग तेल के लिए यहां वहां दौड़ते रहे। रात में दो पंपों में तो मंगलवार सुबह एक पंप में तेल वाहन पहुंचा। जिसके बाद तेल भरवाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दिन भर लोग कड़ी धूप में खड़े होकर लोग अपने-अपने वाहनों में तेल भरवाते हुए दिखे। 

शिखर तिराहा और पाण्डेखोला के एक पंप में सुधारीकरण कार्य होने से तेल नहीं मिल पाया

वहीं, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस कर्मियों की निगरानी में पंप संचालकों को लोगों को पेट्रोल-डीजल का वितरण करना पड़ा। इस दौरान व्यवस्था संभालने में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, शिखर तिराहा और पाण्डेखोला के एक पंप में सुधारीकरण कार्य होने से तेल नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *