सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
………..
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार के कर कमलों और विशिष्ट अतिथि रूप में पधारे श्री अजय टम्टा (माननीय सांसद, लोकसभा संसदीय क्षेत्र अल्मोड़ा-बागेश्वर,पिथौरागढ़, चंपावत) और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि श्री पुष्कर सिंह धामी (माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार) द्वारा प्रशासनिक भवन के लोकार्पण किये जाने पर हर्ष जताया। और कहा कि प्रशासनिक भवन के लोकार्पण होने के बाद प्रशासनिक गतिविधियों का बेहतर रूप से संचालन होगा। उन्होंने लोकार्पण कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अधिकारियों, प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर बंधुओं, विद्यार्थियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, मीडिया बंधुओं का आभार जताया।
इससे पूर्व कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट एवं कुलसचिव डॉ. डी. एस. बिष्ट द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रशासनिक भवन में विकास से जुड़ी 138 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल के सदस्यगणों ने सहयोग दिया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रो जगत सिंह बिष्ट (निदेशक,शोध एवं प्रसार), प्रो पंकज कुमार शाह (परीक्षा नियंत्रक), अल्मोड़ा परिसर के निदेशक प्रो.पी. एस. बिष्ट, अमित कुमार त्रिपाठी (वित्त अधिकारी), पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, अजय वर्मा (महापौर), जिलाधिकारी अंशुल सिंह, डॉ महेंद्र राणा, प्रो शेखर चन्द्र जोशी (DSW), डॉ दीपक (कुलानुशासक), लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया सहित समस्त संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, समस्त प्राध्यापक, कर्मचारीगण, छात्र संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *