Uttarakhand: देर रात खाई में गिरी स्कॉर्पियो, उप निरीक्षक की दर्दनाक मौत

ऋषिकेश। ऋषिकेश के पास थाना मुनि की रेती क्षेत्र के शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसा ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हुआ है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानी पोखरी के मूल निवासी विनोद कुमार शर्मा बीते रात्रि अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से मुनि की रेती थाना से ड्यूटी करके शिवपुरी पुलिस चौकी में जा रहे थे। देर रात उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। जिसका पता पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद लगा।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विनोद शर्मा के शव को खाई से बाहर निकाल। विनोद कुमार शर्मा पूर्व में सेना में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। वह इससे पहले ढालवाला व कैलाश गेट चौकी के प्रभारी भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *