Almora रामकृष्ण कुटीर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा
अल्मोड़ा। रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष पूजा हुई। कुटीर में प्रातः साढ़े 6 बजे से ही मंगल आरती, वैदिक मंत्रोच्चार और भजन, पूजा, हवन, भोग आरती और पुष्पांजलि, प्रसाद वितरण हुआ।
कुटीर के नित्य विदानंद ने पूजा सम्पन्न कराई।
पूजा के उपरांत भगतों को प्रसाद/भंडारा वितरण किया गया।
पावन दिन की प्रातः बेला पर सन्यासियों ने मंगल आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। साथ ही भक्तजनों ने पुष्पांजलि दी।
रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद के दिशा निर्देशन में कुटीर में पूजा हुई और कीर्तन हुए।
इस अवसर पर स्वामी मायाधीशानंद, राजू महाराज, अमन कुमार , ज्ञान मायानंद महाराज, श्री अजय वर्मा (महापौर, नगर निगम), नीरज भट्ट, डॉ चंद्रप्रकाश फुलोरिया (संयोजक, स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यात्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र), सह संयोजक डॉ. ललित जोशी, प्रो एस ए हामिद, डॉ जे. सी. दुर्गापाल के साथ कुटीर के संत, श्रद्धालु उपस्थित रहे।
