लखनऊ: 80 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता
श्री रामलीला समिति महानगर लखनऊ द्वारा आयोजित 80 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गए।


40 वर्ष तक के आयु वर्ग में यश सिंह चौहान ने गगन को 12- 10, 12 -10, 6- 11 व 11- 8 से हराकर विजयी हुए। एकल मुकाबलों में 41 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में डॉक्टर फैजान अहमद ने मधुप सिंह को 11-6, 11- 3 व 11-6 से हराया। 61 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में दीपक सिंह ने हरीश सिंह नेगी को 11- 3 11-6 व 11-5 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की युगल मुकाबले में डॉ फैजान अहमद एवं यश सिंह चौहान की जोड़ी ने मधुप सिंह और राम मिश्रा की जोड़ी को 11-3 11-6 वी 14- 12 से हराया।
इस प्रकार दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर विशेष रूप से रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी महासचिव हेम पन्त संयोजक दीपक पांडे दीनू खेल प्रकोष्ठ के सर्वजीत सिंह बोरा, मनोज निगम, देवेंद्र मिश्रा के साथ-साथ महेंद्र पन्त, कुणाल पन्त, विनोद पन्त बीनू, आनंद सिंह, अनिल जोशी, बृजेश मेहता, हिमांशु मिश्रा, घनानंद जोशी, के के पांडे कन्हैया, मृत्युंजय पांडे, संजय पांडे, संजय श्रीवास्तव,तारा दत्त जोशी, दीपेश पांडे, बलवंत देवड़ी, बांकेलाल उपस्थित थे। अंत में समिति के पदाधिकारी ने समस्त खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
देवेंद्र मिश्रा मीडिया प्रभारी मो. सं.9415560130
