अल्मोड़ा में 54 किलो से अधिक गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा में 54 किलो से अधिक गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार Almora Police Seize 54.542 Kg Cannabis, Arrest Three Alleged Smugglers

अल्मोड़ा, 3 अक्टूबर 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भतरौजखान क्षेत्र में देर रात चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 13.63 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया है।

बिना नंबर प्लेट की कार से ले जा रहे थे गांजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार तथा प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में 2-3 अक्टूबर की मध्यरात्रि को चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम द्वारा चौकी तिराहा जेनाल, भिकियासैंण मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मारुति स्विफ्ट कार को रोककर उसमें सवार तीन व्यक्तियों और वाहन की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से चार कट्टों में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे का वजन क्रमशः 16.272 किलो, 9.200 किलो, 14.030 किलो और 15.040 किलो पाया गया। कुल बरामदगी 54.542 किलोग्राम रही।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज कर दिया। मामले में थाना भतरौजखान में FIR संख्या 22/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा बरामद गांजे के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अफ्फान (21 वर्ष) पुत्र निसार अहमद, निवासी मोहल्ला अब्बलपुरी, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।
  2. अदनान (20 वर्ष) पुत्र अजहर अली, निवासी उपरोक्त।
  3. अजय चौहान (23 वर्ष) पुत्र हरि सिंह, निवासी ग्राम फन्तावाला, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश।

बरामदगी

  • 54.542 किलोग्राम गांजा
  • अनुमानित कीमत: ₹13,63,550
  • एक मारुति स्विफ्ट कार

पुलिस टीम

कार्रवाई में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजाराम, प्रकाश सिंह एवं श्रवण सैनी, एसओजी अल्मोड़ा के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार तथा कांस्टेबल नीरज पाल शामिल रहे।

अल्मोड़ा पुलिस के अनुसार, जिले को नशामुक्त बनाने और “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने के लिए नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *