सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, दी सख्त हिदायत

ऑपरेशन मर्यादा के तहत अल्मोड़ा पुलिस का सख्त एक्शन

दन्या पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीने वालों के विरुद्ध की कार्रवाई, दी सख्त हिदायत

चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली एवं थाना प्रभारियों को “ऑपरेशन मर्यादा” के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग एवं न्यूशेंस फैलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 16.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के निकट मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर हुक्का पीते पाए गए 05 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियां न करने की सख्त हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *