अल्मोड़ा: प्रादेशिक अंतर जनपदीय, वाहिनी तैराकी, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता  में अल्मोड़ा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 01 स्वर्ण और 01 रजत पदक जीता

प्रादेशिक अंतर जनपदीय वाहिनी तैराकी, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2023 में अल्मोड़ा पुलिस का शानदार प्रदर्शन रहा।

   एक गोल्ड और 01 रजत पदक जीता

       दिनाँक 09-08-2023 से दिनाँक 11-08-2023 तक इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम गौला पर हल्द्वानी जनपद नैनीताल  में आयोजित हुई 21वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय/वाहिनी तैराकी//क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2023 में अल्मोड़ा पुलिस के खिलाड़ियों (महिला/पुरूष वर्ग) ने टीम प्रभारी  अपर उप निरीक्षक अनवर अहमद  व टीम कोच मुख्य  आरक्षी प्रकाश कार्की के नेतृत्व में  शानदार प्रदर्शन कर  क्रॉस कंट्री (10 कि0मी0 रनिंग) महिला वर्ग  कुल 02 पदक (01गोल्ड,01 सिल्वर) अर्जित किये व क्रॉस कंट्री टीम चैंपियनशिप महिला वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया ।

एसएसपी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना
      
रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पदक विजेताओं के प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम व पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाऐं दी गयी।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा जीते गए पदकों का विवरण-

          1- महिला आरक्षी ममता खाती ने क्रॉस कंट्री (10 कि0मी0 रनिंग) को  समय 46.25 मिनट में पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

2- महिला आरक्षी मंजू गोस्वामी ने क्रॉस कंट्री (10 कि0मी0 रनिंग) को  समय 49.55 मिनट में पूरा कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर  रजत पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *