Almora मुए-थाई की दिव्यांशी अधिकारी व माही बिष्ट ने छात्रवृत्ति में चयन सुनिश्चित किया

Almora मुए-थाई की दिव्यांशी अधिकारी व माही बिष्ट ने छात्रवृत्ति में चयन सुनिश्चित किया


दिव्यांशी अधिकारी की माता मानसी अधिकारी एवं पिता देवेन्द्र सिंह अधिकारी तथा माही बिष्ट की माता ममता बिष्ट एवं पिता किशन सिंह बिष्ट ने अपनी बेटियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा जिला अधिकारी अंशुल सिंह, हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा की अधिकारी महेशी आर्या, मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, मुए-थाई एसोसिएशन के महासचिव नीलेश जोशी, विश्व पदक विजेता श्रीमती प्रज्ञा जोशी, अल्मोड़ा मुए-थाई की कोच यशपाल भट्ट तथा सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम जोशी व श्रीमती साहित्य परवीन, खेल विभाग यशवंत, प्रेम, योगेश ने दोनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
सभी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन उनकी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *