Daily horoscope: 23 अगस्त राशिफल

मेष: दिन अच्छा रहेगा, बुधादित्य राजयोग से नौकरी और कारोबार में अपनी बात मजबूती से रखने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी से बचें।
वृष: दूसरों की कमियों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा। यात्रा के योग है।
मिथुन: दिन अनुकूल है। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन बहस से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क: रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी पर सफलता मिलेगी।परिवार के साथ समय बिताएं।
सिंह: आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की चर्चा संभव है।
कन्या: परिवार और निजी कामों में समय बीतेगा। सरकारी टेंडर या लाभ मिल सकता है।
तुला: अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। पराक्रम रंग लाएगा, व्यापार अच्छा रहेगा।
वृश्चिक: धन का आगमन हो सकता है। नई योजनाएं फायदेमंद रहेंगी, पर क्रोध पर संयम रखें।
धनु: जगह बदलने या यात्रा की खुशखबरी मिल सकती है। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
मकर: मन थोड़ा परेशान हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।
कुंभ: आय के नए मार्ग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और यात्रा का योग है।
मीन: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *