अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर से सेवानिवृत हुए प्रशासनिक अधिकारी बगडवाल, कर्मचारी कल्याण समिति ने आयोजित किया विदाई सम्मान समारोह

अल्मोड़ा। मंगलवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,परिसर में कर्मचारी कल्याण समिति द्वारा सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह बगडवाल को विदाई सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

सेवाकाल के अनुभव हुए साझा

विदाई समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलानुशासक डॉ दीपक, डॉ मनोज सिंह बिष्ट आदि शामिल हुए।
कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने समारोह का संचालन किया। समिति के सदस्यों ने राजेन्द्र सिंह बगडवाल की विदाई के अवसर पर बधाइयाँ प्रेषित की। उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य अंशदान कर कल्याण समिति में अंशदान करते हैं। समिति कई कार्यक्रमों को आयोजित क़रती है।
कुलानुशासक डॉ दीपक ने अपनी शुभकामनाएं दी। सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र बगडवाल ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया।
कर्मचारी संघ के हेम चन्द्र पांडे, पूर्व अध्यक्ष डी एस धामी, कर्मचारी संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह राणा, कर्मचारी कल्याण समिति के उपाध्यक्ष कुलदीप उपाध्याय आदि ने सेवानिवृत हुए कर्मियों को स्वस्थ्य रहने की कामना की।

मुख्य अतिथि रूप में उद्बोधन देते हुए अधिष्ठाता प्रशासन प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है। सेवानिवृत्त हुए बगडवाल जी का योगदान होना बहुत स्मरणीय है। उन्होंने सहयोगात्मक भाव से सहयोग दिया है।
कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश छिमवाल ने संचालन किया।


कार्यक्रम में कई लोग शामिल रहे


समारोह में त्रिलोक बिष्ट, हेम पांडे,प्रमोद भट्ट, प्रकाश भट्ट, मनीष तिवारी, गणेश तिवारी, डॉ युगल पांडे, गीता रावत, देबकी देवी, अनीता नयाल, के. के. कपकोटी, नंदन जड़ौत, अंशुमान पंत,हीरा सिंह, राजेश पांडे, भुवन विद्यार्थी, हेमलता अवस्थी, देवकी देवी, राजेन्द्र बिष्ट पूरन कनवाल, हरीश बिष्ट सहित परिसर एवं विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *