अल्मोड़ा: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में कर रही सराहनीय कार्य

पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत अल्मोड़ा नगर पालिका में पंजीकृत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अलग-अलग उत्पाद बना कर आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

स्थानीय उत्पाद पर आधारित उत्पादों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध कराया जा रहा

योजना के तहत समूह की महिलाओं को स्थानीय उत्पाद बड़ी, मुंगोडी, मिलेटस पर आधारित खाद्य सामग्री, सजावटी सामान, मसाले, ताम्र शिल्प और अन्य उत्पादों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका महिला सहकारी समूहों के उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करवा रहा है।

300 महिलाएं  समूह संगठन से जुड़ी

नगर पालिका अल्मोड़ा के शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक मनोज कर्नाटक ने बताया कि मिशन के तहत 90 स्वयं सहायता समूह संगठन से 300 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *