बद्रीनाथ ग्लेशियर फटने से कई मजदूर अभी भी बर्फ में फंसे, सरकार ने ज़ारी किए हेल्पलाइन नम्बर
चमोली जिले के माणा गांव के पास BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूर दबे। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
शुक्रवार को माणा को घासटोली से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बद्रीनाथ धाम मंदिर से मात्र 3 किमी दूर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर पर हिमस्खलन हुआ, जिसमें 57 श्रमिक फंस गए।पिछले 48 घंटों से क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी के कारण ग्लेशियर के कुछ हिस्से नदी में गिर गए, जिससे हिमस्खलन हुआ। ये श्रमिक सड़क निर्माण के लिए एक निजी ठेकेदार द्वारा नियोजित थे।
हेल्पलाइन नंबर ज़ारी
चमोली जिले में माणा के निकट बीआरओ कैम्प के समीप हिमस्खलन में फंसे मजदूर की जानकारी के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
माणा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मदद की आवश्यकता अथवाघटना से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो, वह इन दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हेल्पलाइन नम्बर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, 36. आई०टी० पार्क, देहरादून के राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
हेल्पलाइन नम्बर
मोबाइल नं० 8218867005, 9058441404
दूरभाष नं०. 0135 2664315
टोल फ्री नं0 1070