श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में रामलीला का शुभारंभ

अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही अल्मोड़ा में पारंपरिक रामलीलाओं का मंचन भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में पारंपरिक एवं शास्त्रीय रागों पर आधारित रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलाकारों ने विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को रामकथा से जोड़ा।

रामलीला के प्रथम दिवस पर रावण के अत्याचार, देवगण की स्तुति, राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म तथा सीता जन्म के प्रसंगों का मंचन किया गया। इसके साथ ही राजा दशरथ द्वारा राम और लक्ष्मण को महर्षि विश्वामित्र के साथ भेजने, ताड़िका वध, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, पुष्प वाटिका और गौरी पूजन के प्रसंग भी प्रस्तुत किए गए।

प्रथम दिवस की रामलीला संस्था के सचिव विनीत बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुति के लिए कड़ी मेहनत की है। संस्था के सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं का उत्कृष्ट निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे रहे कार्यकर्ता

रामलीला के सफल संचालन के लिए संस्था के सदस्यों और सहयोगियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। मेकअप व्यवस्था में त्रिभुवन गिरी, हर्षवर्धन वर्मा, मीनाक्षी शाह अग्रवाल और मीनाक्षी जोशी ने सहयोग किया। वस्त्र व्यवस्था में ललित मोहन शाह, मनोज शाह, भरत गोस्वामी और कंचन बिष्ट जुटे रहे।

भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी विजय चौहान और कैलाश शाह ने संभाली। मंच के पीछे की व्यवस्थाओं में अभय उप्रेती, मणिकरण गुप्ता, मानस वाणी, पारस और रोहित शाह ने सहयोग दिया। अतिथि व्यवस्था में हरेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर कांडपाल और जगत मोहन जोशी सक्रिय रहे।

पारितोषिक व्यवस्था में अभय साह, विनोद गिरी, नारायण बिष्ट और मिश्रा ने सहयोग किया। पार्श्व गायन में राजेंद्र तिवारी, चंदन आर्या, गौरव तिवारी, विजय चौहान, पूजा थापा, आकांक्षा और नीलम भट्ट ने योगदान दिया।

वहीं, साउंड व्यवस्था अजय शाह एवं आंडोला जी, प्रकाश व्यवस्था संजय शाह और उनके सहयोगियों ने संभाली। मंच संचालन प्रीति भट्ट ने किया। अन्य व्यवस्थाओं में हिमांशु कांडपाल, मनोज जोशी और कैलाश शाह ने सहयोग दिया। मंच सामग्री की व्यवस्था योगेश जोशी और अभय उप्रेती ने की, जबकि अनुशासन व्यवस्था में अजय चौहान और दीवान बिष्ट जुटे रहे।

संस्था ने रामलीला के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी रंगकर्मियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *