दूनागिरी के नायल में बिहारी मजदूर की हत्या

Ankahi smritiyan logo photo freeimage.com

द्वाराहाट के दूनागिरी के नायल गांव में एक मजदूर की हत्या से हड़कंप मच गया है।

हत्या से मचा हड़कंप

द्वाराहाट के दूनागिरी के नायल गांव में एक मजदूर की हत्या से हड़कंप मच गया है। गुरुवार रात तीन मजदूरों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली, जानकारी के अनुसार नायल गांव में आजकाल जल मिशन का कार्य चल रहा था कार्य में बिहारी मजदूर भी जुटे हुए थे तो गुरुवार रात में तीन मजदूरों में विवाद हो गया।

घटना की जानकारी

द्वाराहाट क्षेत्र के दूनागिरी के नायल में एक मजदूर की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके को रवाना हो गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक नायल गांव में इन दिनों जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा है। काम में बिहारी मजदूर भी जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात तीन मजदूरों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। घटना में एक मजदूर की जान चली गई। हत्या की खबर तेजी से फैल गई। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार टीम के साथ मौके को रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया अभी प्रथम सूचना मिली है। पूछताछ के बाद ही मृतक और हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *