जंगली सूअर का शिकार कर पका रहा युवक बन्दूक संग गिरफ्तार:: A young man who was cooking wild boar after hunting was arrested with a gun.
तराई पूर्वी वन प्रभाग डॉली रेंज के जंगल से सूअर का शिकार कर इसे घर में पका रहे युवक को बंदूक एवं पके हुए मांस समेत रंगे हाथों की गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह पवार ने बताया कि मुखवीर की सूचना पर कोटखर्रा आचार्य कॉलोनी नजीबाबाद धोराडाम में रवि किशन के घर पर वन्य जीव के अवैध शिकार होने की सूचना पर घर की तलाशी लेने पर रवि किशन के घर में कुकर में आधा पका हुआ सूअर का मांस मिला, तथा घर पर ही एक अवैध 12 बोर एक नाली बंदूक स्लिप से बरामद की गई, ।आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर रेंज कार्यालय लालकुआं लाया गया, इसके बाद उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत की गई। छापामार दल में वन क्षेत्राधिकारी डौली नवीन सिंह पवार, डिप्टी रेंजर शिव सिंह डांगी, वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट, अमर सिंह गढ़िया, नवल किशोर पडलिया, कृष्ण पाल सम्मिलित रहे।
स्कूल के रास्ते पर आ धमका बाघ
रामनगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज ढेला में एक बड़ी अनहोनी होने से बची जिस रास्ते से स्कूली बच्चे जाते है, वहां आकर बाघ खड़ा हो गया और काफी देर तक खड़ा रहा। बच्चों को बाघ के डर से वनकर्मियों की सुरक्षा में घर को भेजा गया।ढेला इंटर कालेज के अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल द्वारा बच्चों के घर सूचना दी गई कि रास्ते में बाघ आ गया, जो काफ़ी देर से रास्ते मे खड़ा है और हट नही रहा है। बच्चों के परिवार वालों से सुरक्षा को लेकर बात की गई।बाघ की सूचना ढेला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा तत्काल ढेला रेंजर को दीं गई। उनके द्वारा वन दरोगा के साथ वन कर्मियों को भेजा गया।बच्चों को छुट्टी के बाद CTR की विभागीय गाड़ी में बच्चों को ढेला से पटरानी ले जाया गया। वन दरोगा ने बताया बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सुरक्षित घर पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी।
———————-
- छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ट्रैक सूट किए गये वितरित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ट्रैक सूट किए गये वितरित आज ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान संस्था द्वारा मॉडल विद्यालय मलेथा…
- नवरात्र का पाँचवाँ दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित, जानें कथा और मंत्रनवरात्र का पाँचवाँ दिन माँ स्कंदमाता को समर्पित, जानें कथा और मंत्र आज नवरात्रों का पाँचवाँ दिन है और इसी…
- दुगालखोला में सोलर हाउस का हुआ शुभारंभ, अब सब्सिडी के साथ उठा सकते है फ्री बिजली का लाभ दुगालखोला में सोलर हाउस का हुआ शुभारंभ, अब सब्सिडी के साथ उठा सकते है फ्री बिजली का लाभ अल्मोड़ा के…
- कुशल नेतृत्व की पहचान—एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी ने VVIP स्वागत के साथ ट्रैफिक कंट्रोल में भी जीता जनता का विश्वासकुशल नेतृत्व की पहचान—एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टीसी ने VVIP स्वागत के साथ ट्रैफिक कंट्रोल में भी जीता जनता का विश्वास…
- नवरात्रि का चौथा दिन माँ कूष्मांडा को समर्पित, जानें ये मंत्र और कथानवरात्रि का चौथा दिन माँ कूष्मांडा को समर्पित, जानें ये मंत्र और कथा आज यानी नवरात्रि का चौथा दिन माँ…
