मलेथा ग्राम पंचायत में गुलदार का आतंक, मवेशी को बनाया शिकार


मलेथा ग्राम पंचायत में गुलदार का आतंक, मवेशी को बनाया शिकार

ग्राम पंचायत मलेथा में कल 10 जून की रात करीब 12 बजे गुलदार ने हमला कर एक मवेशी को अपना निवाला बना लिया। घटना मोहन सिंह रावत जी के घर की है। गुलदार मवेशी को मारकर लगभग 15 फीट ऊंची छत पर ले गया।

नहीं हुई जनहानि 

हमले के समय मोहन सिंह रावत जी अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से गुलदार मलेथा क्षेत्र में बार-बार दिखाई दे रहा है। रात को मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में भय का माहौल है।

मलेथा के लोगों ने वन विभाग से की मांग

ग्राम पंचायत मलेथा के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल भट्ट  ग्राम पंचायत मलेथा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *