Uttarakhand: अब फूलों की घाटी से भी पर्यटक लापता
चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी क्षेत्र से हरियाणा के एक पर्यटक के लापता होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही SDRF, जिला पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने व्यापक खोज अभियान शुरू कर दिया है। दयारा बुग्याल में हाल ही में हुई लापता पर्यटक की घटना के बाद यह दूसरा मामला सामने आने से प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के लापता होने की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
हाल ही में उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल क्षेत्र में एक युवती के लापता होने की घटना के बाद अब चमोली जिले की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी से हरियाणा के एक पर्यटक के लापता होने की सूचना सामने आई है। घटना के बाद प्रशासन और बचाव एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।जानकारी के अनुसार विश्व धरोहर के रूप में प्रसिद्ध फूलों की घाटी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एक यात्री अचानक लापता हो गया। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची, संबंधित विभागों ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), जिला पुलिस और वन विभाग की टीमों को मौके पर रवाना किया।लापता यात्री की तलाश के लिए SDRF की प्रशिक्षित टीमों ने व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जिला पुलिस और वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर विभिन्न संभावित क्षेत्रों में गहन खोजबीन की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार खोज अभियान में आधुनिक उपकरणों और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द लापता व्यक्ति का पता लगाया जा सके।
