₹4 के शेयर पर टूट पड़े निवेशक, दिया चौंकाने वाला रिटर्न
Loksabha election 2024: चुनावी सीजन में जहां एक तरफ लोगों की नजर पॉलिटिकल पार्टीज पर हैं वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार पर भी है। इस दौरान शेयर बाजार ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। बता दें कि 19 अप्रैल से शुरू हुए छह सप्ताह के दौरान ऐसे कई पेनी स्टॉक हैं, जिसने अपने निवेशकों को चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। आज हम आपको जिस शेयर के बारे में बता रहे हैं, उसने अपने निवेशकों को 19 अप्रैल 2024 से 31 मई तक में 250% से अधिक का रिटर्न दिया है। हम बात कर रहे हैं- हेल्दी जीवन एग्रीटेक की।
लगातार चढ़ रहा शेयर का भाव
इस पेनी स्टॉक में लगातार तेजी देखी जा रही है और इसने दो महीने से भी कम समय में ही मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 19 अप्रैल 2024 को हेल्दी जीवन एग्रीटेक का बंद प्राइस 4.85 रुपये प्रति शेयर था जो अब बढ़कर 18.14 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 274 पर्सेटं का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक महीने से इस शेयर ने 120% का रिटर्न दिया है। इस दौरान इसकी कीमत 8 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई है।
स्टॉक एक्सचेंजों ने भी मांगी स्पष्टीकरण
बता दें कि शेयरों में लगातार तेजी को लेकर इस महीने की शुरुआत में स्टॉक एक्सचेंजों ने स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर हेल्दी लाइफ एग्रीटेक ने कहा कि उसके पास ऐसी कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं है जिसका एक्सचेंजों को खुलासा करने की आवश्यकता हो। बता दें कि यह कंपनी महाराष्ट्र में कच्चे दूध और कर्नाटक व महाराष्ट्र में लाइव चिकन और एग्रो प्रोडक्ट्स के कारोबार में सक्रिय है।
पेनी स्टॉक क्या है?
पेनी स्टॉक छोटी कंपनियों के शेयरों को कहते हैं जो कम कीमत पर कारोबार करते हैं। आमतौर पर यह 10 रुपये प्रति शेयर से कम भाव के होते हैं। इन शेयरों की विशेषता उनकी उच्च अस्थिरता, कम बाजार पूंजीकरण और सीमित तरलता है, जो उन्हें उच्च जोखिम वाला निवेश विकल्प बनाती है।
- Daily Horoscope: 12 अप्रैल 2026 राशिफल
Daily Horoscope: 12 अप्रैल 2026 राशिफल - दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का जोरदार स्वागत,मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे गृह जनपद
दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल का जोरदार स्वागत,मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे गृह जनपद हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास… - जनपद में भारत की जनगणना-2027 की शुरुआत, स्वयं पंजीकरण कर स्व-गणना को दिया जा रहा बढ़ावा
जनपद में भारत की जनगणना-2027 की शुरुआत, स्वयं पंजीकरण कर स्व-गणना को दिया जा रहा बढ़ावा भारत की जनगणना-2027 के… - देवभूमि उद्यमिता योजना के तृतीय चक्र के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
देवभूमि उद्यमिता योजना के तृतीय चक्र के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को राजकीय… - “ऑपरेशन प्रहार” का असर: SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का कालाबाजारी पर प्रहार, अवैध LPG गैस रिफिलिंग गैंग ध्वस्त
💥 “ऑपरेशन प्रहार” का असर: SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी का कालाबाजारी पर प्रहार, अवैध LPG गैस रिफिलिंग गैंग ध्वस्त 34…
