मौसम विभाग ने कई जिलों में जताई वर्षा और हिमपात की संभावना

Rainfall


मौसम विभाग ने कई जिलों में जताई वर्षा और हिमपात की संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर आज से मौसम करवट ले सकता है। जिसमें मंगलवार 18 फरवरी से 23 फरवरी तक कई जिलों में वर्षा और हिमपात होने की संभावना है।

18 से 23 फरवरी तक बदलेगा मौसम

18 से 23 फरवरी तक पहाड़ी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने और चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है। इस बीच मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाये रहने व कहीं-कहीं वर्षा की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

 22 और 23 फरवरी को हिमपात की संभावना

बताया जा रहा है कि 22 और 23 फरवरी को हिमपात हो सकता है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं वर्षा होने और अधिक ऊंचाई वाली चोटियों में हिमपात हो सकता है। 20-21 फरवरी को पहाड़ी और मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा होने के साथ चोटियों पर हिमपात होने का अनुमान है।इन दो दिन अपेक्षाकृत अधिक वर्षा हो सकती है। फिर 22 एवं 23 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और पिथौरागढ़ में वर्षा के साथ चोटियों पर हिमपात होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *