पर्यटकों को सुगम यातायात व्यवस्था हेतु नैनीताल के पुलिस कप्तान मीणा उतरे मैदान में,दिए आवश्यक निर्देश

पर्यटकों को सुगम यातायात व्यवस्था हेतु नैनीताल के पुलिस कप्तान मीणा उतरे मैदान में,दिए आवश्यक निर्देश

    
पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल जनपद में नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, भवाली, मुक्तेश्वर आदि जगहों में पर्यटक/ श्रद्धालु भारी संख्या में आ रहे हैं, जिससे यातायात में काफी दबाव है। जो चुनौती पूर्ण है।

       बढ़ते यातायात के दृष्टिगत प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के पर्यटन स्थानों के महत्वपूर्ण बाई पास, तिराहों, चौराहों का जायजा लिया गया। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जिससे पर्यटकों/ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

समस्याओं का निस्तारण को निर्देशित किया
       

SSP  द्वारा रूसी बाईपास , भवाली मस्जिद तिराहा ,भवाली रामगढ़ तिराहा आदि में ग्राउंड में उतर कर स्वयं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। आने वाली समस्याओं का निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु सभी कार्मिकों को तत्परता व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने व यात्रियों के साथ मधुर एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

हर सम्भव मदद किये जाने हेतु प्रेरित किया

महत्वपूर्ण ड्यूटी पॉइंट पर तैनात अधि0/कर्म0 को भलीभाँति ब्रीफ किया गया। किसी भी पर्यटकों/श्रद्धालुओं को हर सम्भव मदद किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। महोदय द्वारा ड्यूटी पॉइंट्स का जायजा लेने के उपरांत सभी ड्यूटीरत अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी को निर्देशित किया गया कि एक-दूसरे के संपर्क में रहें, यातायात की स्थितियों से अवगत होकर यातायात को चलाएं, इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
    

   
  यातायात सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे

पर्यटकों/श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित, बेहतर संचालन व निर्बाध यातायात प्रदान करने हेतु कड़ी धूप में चौराहों पर खड़े होकर यातायात को सुचारु रुप से संचालन कर रहें हैं। यातायात ड्यूटी में नैनीताल पुलिस के जवान तेज धूप व गर्मी में भी मुस्तैदी से यातायात सुचारू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित जन

मौके पर हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात नैनीताल सुमित पांडेय क्षेत्राधिकारी भवाली  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *