दस सितंबर, मंगलवार राशिफल: जानें क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

दस सितंबर, मंगलवार राशिफल: जानें क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

मेष राशि

आज व्यापार में सोच समझकर बदलाव करना होगा। यात्रा में जाने समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में गिरावट से थोड़ा परेशान रहेंगे। आज पुरानी की गई गलतियों से कुछ परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि

आज आप अधिक थकावट महसूस करेंगें। कार्य को लेकर थोड़ा सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अचानक यात्रा के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं। दिन भर काफी व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए काफी खुशनुमा साबित होगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज लड़ाई झगड़े के मामलों से थोड़ा दूर रहें।

कर्क राशि

व्यापार में आज काफी तरक्की होगी। आज रिश्तों में सुधार होगा। जल्दबाजी की आदतों से कुछ परेशान रहेंगे, इसलिए सोच समझकर ही निर्णय लें। परिजनों का आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन कुछ निराशाजनक वाला साबित हो सकता है। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राजनीति में आज सावधान रहने की आवश्यकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्या का आज समाधान होगा।

कन्या राशि

आज आप अपने खान पान पर पूर्णता ध्यान दें। अपने कीमती समान की रक्षा स्वयं ही करें। मित्रों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि

आज स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। वाद विवाद से आज दूर रहने की आवश्यकता है। दूसरों के मामले में आज अधिक हस्तक्षेप ना करें। नए कार्यों को लेकर आज रुचि जागृत होगी।

वृश्चिक राशि

आज आप किसी अपने परिजन की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। घूमने आदि के आज योग बनते दिखाई दे रहे हैं मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। नौकरी तलाश रहे युवाओं को आज खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि

आज आप व्यापार से संबंधित कोई बड़ी डील कर सकते हैं। जोखिम उठाने वाले कार्यों से आज दूर रहें। संतान की संगति की ओर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

मकर राशि

आज आपके कार्यों में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। बनते कार्य बिगड़ने से मन परेशान रहेगा। परिवारिक समस्याओं को आज सुलझाने की कोशिश करें। आज अत्यधिक क्रोध ना करें।

कुंभ राशि

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार होगा। आज नौकरी या व्यापार में आपको तरक्की मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।


मीन राशि

आज का दिन खुशी से भरा साबित होगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। पुराने से रोग से आज मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *