उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने बनाया अबतक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड

उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने स्थापना के बाद से अब तक का एक दिन में सर्वाधिक 25 दशमलव नौ एक दौ मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकार्ड बनाया है। जल विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने यह जानकारी दी।

इससे पूर्व सितंबर 2022 सर्वाधिक

उन्होंने बताया कि प्रदेश की जल विद्युत परियोजनाओं से 28 जुलाई को विद्युत उत्पादन का यह रिकार्ड दर्ज किया गया। सिंघल ने बताया कि इससे पहले निगम की परियोजनाओं का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन पच्चीस दशमलव चार तीन मिलियन यूनिट 19 सितंबर 2022 को रहा। जो कि 2.5434 करोड़ यूनिट था। अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में भी परियोजनाओं से रिकॉर्ड उत्पादन निगम कार्मिकों के दृढ़संकल्प को प्रदर्शित करता है।

एमडी सिंघल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *