23 जुलाई मंगलवार राशिफल: जानें सभी राशियों का राशिफल

23 जुलाई मंगलवार राशिफल: जानें सभी राशियों का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। आज व्यर्थ का विवाद आपके लिए समस्या ला सकता है साथ ही कानूनी मामलों में फंस सकते है। व्यापार में भी आज संभाल कर चलें। आज जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें।

वृषभ राशि

आज आपको अचानक धन मिलने की संभावना है आज आप व्यापार में पार्टनरशिप में कार्य करेंगें तो मुनाफा होगा। आज जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज आपका दोस्तों के साथ यात्रा और मौज मस्ती में दिन बीतेगा। आज आप अपने सीक्रेटस को अपने तक सीमित रखें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि

आज आपका दिन थकावट भरा रह सकता है। आज आपके घर में चल रहा परिवारिक विवाद खत्म होने की संभावना है। आज आप अपने कार्य में फोकस करें और द्वेष जलन की भावना को खुद कर हावी ना होने दें।

सिंह राशि

आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आज आप अपनी समस्याओं को लेकर माता पिता से बात करें आपको समाधान मिलेगा। आज कोई पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है।

 
कन्या राशि

आज आपका दिन मिला जुला साबित होगा।  परिवार में कोई धार्मिक उत्सव हो सकता है। आज किसी जरूरतमंद की सेवा करें । आज आप योजना बनाकर कार्य करें सफलता मिलेगी।

तुला राशि

आज व्यापार में लाभ होगा। दिन भर आप एक अलग ऊर्जा महसूस करेंगे । घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्य अधिक होने के कारण शाम को थकावट महसूस होगी।


वृश्चिक राशि

आज का दिन लाभदाई साबित होगा। व्यापार में तरक्की होगी। आज व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं । कोई बड़ा कार्य  मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव की काफी तारीफ होगी।

धनु राशि

आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपके घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी नए व्यक्ति के मिलने से प्रसन्नता होगी। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

मकर राशि

आज का दिन आपके मुताबिक चलेगा। व्यापार में कुछ हानि हो सकती है। स्वास्थ्य में चल रही समस्या दूर होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन परेशानी भरा साबित होगा । इसका आपके स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आज खान पान में कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपके परिवार में यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो आपको उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी।

मीन राशि

आज आपका दिन तरक्की भरा साबित होगा। आज व्यापार के कार्यों से कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। आज अपने मन में चल रही उलझनों को अपने मित्रों से साथ शेयर करें समाधान मिलेगा। कोई भी कार्य को करने से पहले पिताजी की राय लें सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *