माँ मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ के बीच आठ श्रद्धालुओं की मृत्यु 

माँ मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ के बीच आठ श्रद्धालुओं की मृत्यु 

हरिद्वार स्थित माँ मनसा देवी मंदिर में 27 जुलाई 2025 की सुबह लगभग 9 बजे सीढ़ी मार्ग पर अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और 30 श्रद्धालु घायल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

भीड़ की वजह ये हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि रविवार को भीड़ बहुत ज्यादा थी। इस बीच कुछ लोग वहां लगे तार को पकड़कर आगे बढ़े। इस दौरान कुछ तार छिल गए और उनमें करंट आ गया। इससे अफरा-तफरी मच गई और सीढ़ियों पर गिरने से लोग मारे गए।इधर, हरिद्वार पुलिस ने मंदिर में करंट फैलने की बात को अफवाह बताया। गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने कहा कि मंदिर में भारी भीड़ जुटने की वजह से हादसा हुआ।

हरिद्वार SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा- मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन 8 लोगों की मौत हो गई। बाकी का इलाज चल रहा है।

शासन प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाए। राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।: सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, श्री विनोद कुमार सुमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *