बड़ी ख़बर: जिला पंचायत नैनीताल के अधिवक्ता ने अपने पद से त्यागपत्र
जिला पंचायत नैनीताल के अधिवक्ता रवीन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। बिष्ट पिछले 20 वर्षों से जिला पंचायत के पक्ष में उच्च न्यायालय नैनीताल और उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल पीठ में पैरवी कर रहे थे।अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को मतदान के दौरान जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में गंभीर घटना घटी। आरोप है कि मतदान स्थल से ही पांच निर्वाचित सदस्य हथियारबंद लोगों द्वारा पुलिस की मिलीभगत से अगवा कर लिए गए। इस घटना से आम जनता में भय का माहौल पैदा हो गया और चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई।बिष्ट ने लिखा कि ऐसी स्थिति में जिला पंचायत के अधिवक्ता के रूप में कार्य करना उनके लिए संभव नहीं रह गया है। इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से खुद को मुक्त करने का निर्णय लिया है।
- Daily horoscope: 19 जून 2026 राशिफल

- सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह का भव्य उद्घाटन

- वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कैंची धाम-भवाली क्षेत्र में यातायात एवं डायवर्जन प्लान

- खुर्पाताल रोड हादसा- टेंपो ट्रैवलर के खाई में जा गिरा, हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत

- Daily horoscope 18 june rashifal: मेष से लेकर मीन का दैनिक राशिफल

