अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन ने विभिन्न मांगो के निराकरण हेतू सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन ने देहरादून जिला अधिकारी के माध्यम से मा ० प्रधानमंत्री, मा०मुख्यमंत्री,स्वास्थ मंत्री उत्तराखण्ड,स्वास्थ सचीव,महादेशक चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण को अपनी विभिन्न मांगो के निराकरण हेतू ज्ञापन सौपा।
मांगो के निराकरण हेतू राज्य सरकार केन्द्र से गुहार लगा रही
रेनू नेगी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष /आशा फैसिलेटटर प्रदेश महामंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अन्तर्गत सन 2005 से स्वास्थ विभाग में एक आशा कार्यकर्ता के तौर पर कार्यरत है।इन्ही आशाओं में सन् 2010 में हमको पदोन्नति देकर आशा फैसिलेटटर नियुक्त किया गया।विगत वर्षों से हम लोग अपनी मांगो के निराकरण हेतू राज्य सरकार केन्द्र से गुहार लगा रही हैं। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन ने हमारी मांगो पर कोई विचार विमर्श करके समाधान नही किया।
- आशा कर्मचारियों को साल में सर्दी व गरमियों की अलग अलग वर्दी दी जाय।
- 25दिन मौबोलटी के बजाय 30दिन की स्थाई ड्यूटी दी जाय।
- आशा फैसिलेटटरों को क्षेत्र में आवागमन व भ्रमण के लिए कोई सुविधा न होने पर रिर्जव करके जाना पड़ता है।
- रिटायटमैंट के समय पैंशन लागू की जाय।
- आशा एंव आशा फैसिलेटटरों को पल्स पोलियों की ड्यूटी में 100 रुपये की जगह पर 600 रुपये किया जाय।
- आशा एंव आशा फैसिलेटटरों का ड्यूटी समय कोई दुर्घटना या देहांत हो जाता है तो दस लाख का बीमा लागू किया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में मौजूद रहे
ज्ञापन सौपते हुए रेनू नेगी,भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष अजयकांत,प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बिष्ट,संगठन पदाधिकारी अवनीश कांत, कुसुम चौहान,आन्नदी गोदियाल,मीनू पिंकी ,आदि आशा फैसिलेटटर मौजूद रहे।
