Daily horoscope: 22 अक्टूबर 2025 राशिफल
मेष राशि
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा. हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं. पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे.
वृषभ राशि
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है. एक समय पर एक ही काम करें. अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा. विद्युत उपकारण खरीद सकते है.
मिथुन राशि
ग्रह अनुकूल है. आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी. मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें.
कर्क राशि
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुवा भी है. स्वास्थ पर धन खर्च होगा. पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती है. शत्रुवर्ग सक्रिय होगा.
सिंह राशि
कानूनी अड़चने आ सकती है. किसी बात से बैचेन रहेंगे. तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. विदेश जाने के योग हैं. नया व्यपार शुरू हो पाएगा.
कन्या राशि
जीवन बहुत छोटा है. समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें. कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते है. किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है.
तुला राशि
चिंता त्यागें जो होगा अच्छा होगा. व्यर्थ सोचना बंद करें. आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे. आप के शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें. हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा.
वृश्चिक राशि
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है. स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है. मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा. उपहार मिल सकते है. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. वाहन सुख संभव है.
धनु राशि
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे. पारिवार में आई समस्या का निदान होगा. रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा. धन प्राप्ति के योग है.
मकर राशि
किसी अनजान पर भरोसा न करें. आज भी कार्य पुरे नहीं हो पाएंगे. खान-पान पर पर्ण नियंत्रण रखें. अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा. किसी से अकारण विवाद हो सकता है.
कुंभ राशि
व्यापारिक उन्नति के अवसर है. कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है. परोपकारी बनें.
मीन राशि
धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है. कानूनी कार्यों में उलझ सकते है. मामूली बात पर विवाद संभव है. भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा
