कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शीर्घ चालू किए जाने के संबंध में सौंपा ज्ञापन 

कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शीर्घ चालू किए जाने के संबंध में सौंपा ज्ञापन 

रीठागाड़ी दगड़ियो संघर्ष समिति ने कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य शीर्घ चालू किए जाने के संबंध में ज़िला अधिकारी और ज़िला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। 

अस्पताल भवन के निर्माण कार्य चालू कराने में हुई देरी 

ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व विधायक रघुनाथ जी के अथक प्रयासों से शासन प्रशासन से वार्तालाप  करके चार साल बाद इस अस्पताल भवन के  लिए  कुछ धनराशि मंजूर हुई है।रघुनाथ चौहान जी ने  अस्पताल भवन के नक्शे के लिए पीएम हरी प्रकाश से संपर्क करके नक्शे की बात की तब जाकर वर्तमान में इस अस्पताल भवन का नक्शा पियम हरी प्रकाश जी ने अल्मोड़ा सिडियो साहब व अल्मोड़ा मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी को एक , एक कॉपी दी है।

वर्तमान में नवरात्रि व दीपावली की छुट्टी पड़ने के कारण विभागीय अधिकारियों की तरफ से इस अस्पताल भवन के निर्माण कार्य चालू कराने में देरी हो गई।

जनता को मिल सके स्वास्थ सुविधाएं

 प्रताप सिंह नेगी ने जिला अधिकारी महोदय,व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निवेदन किया कि जल्द से जल्द कनारीछीना प्राथमिक अस्पताल भवन निर्माण कार्य चालू कराने के लिए अपने स्तर से ठोस कदम उठाया जाये ताकि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ सुविधाएं मुहैया हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *