नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान सफल — दबाव के बावजूद यातायात सुचारु
पुलिस की तत्परता से कैंचीधाम व नैनीताल मार्गों पर यातायात सुचारु रूप से संचालित
वीकेंड पर बढ़े ट्रैफिक दबाव व पर्यटक वाहनों में टेक्निकल खराबी के बीच भी नैनीताल पुलिस पूरी मुस्तैदी से संभाल रही यातायात व्यवस्था, दिन-रात सड़कों पर डटी
वीकेंड के दौरान जनपद नैनीताल में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का भारी आवागमन नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, कैंचीधाम सहित अन्य पर्यटक स्थलों की ओर लगातार बना हुआ है। बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
वीकेंड पर जनपद नैनीताल में बढ़े यातायात दबाव के बीच एसएसपी के निर्देशन में पुलिस कर्मी दिन-रात पूरी निष्ठा से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे हैं।
भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, साथ ही कैंचीधाम की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए विशेष शटल सेवा व्यवस्था की गई है —
🔹 नैनीताल व ज्योलीकोट से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सेनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जा रहा है, जहाँ से उन्हें शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम भेजा जा रहा है।
🔹 भीमताल मार्ग से कैंचीधाम जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में रोका जा रहा है, जहाँ से शटल सेवा के जरिए श्रद्धालु कैंचीधाम पहुँच रहे हैं।
इस दौरान भीमताल तिराहे के पास काठगोदाम क्षेत्र में एवम भीमताल क्षेत्र में सड़क पर टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण 3-4 वाहनों (02 डंपर, 01 ट्रेवलर) के खराब हो जाने के कारण कुछ समय के लिए यातायात धीमा हुआ था, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से शीघ्र कार्रवाई करते हुए किनारे लगवाया गया और ट्रैफिक को सुचारु किया गया।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में सभी थाने/चौकी प्रभारियों व यातायात पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यटकों एवं आमजनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी मुख्य मार्गों, चौराहों, पार्किंग स्थलों व एंट्री पॉइंट्स पर पुलिस बल मौजूद रहकर लगातार ट्रैफिक की निगरानी कर रहा है।
वर्तमान में जनपद नैनीताल में यातायात सुचारु रूप से संचालित है और पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग, सहायता व मार्गदर्शन का कार्य किया जा रहा है।
पुलिस की अपील-
- यातायात व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें।
- अनावश्यक व अवैध पार्किंग से बचें।
- शांति एवं धैर्य बनाए रखें — वीकेंड में हल्का ट्रैफिक दबाव सामान्य है।
- किसी भी समस्या के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 9411112979 (नैनीताल) या निकटतम पुलिस कर्मी से संपर्क करें।
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस
