जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा 21-22 नवम्बर को गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में होगी आयोजित

Ankahi smritiyan logo ..photo free image.com


जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा 21-22 नवम्बर को गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में होगी आयोजित

हल्द्वानी। जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का आयोजन इस वर्ष 21 एवं 22 नवम्बर को गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कमलवागांजा (नैनीताल) में भव्य रूप से संपन्न होगा।

कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस (21 नवम्बर) के मुख्य अतिथि आदरणीय विधायक बंशीधर भगत होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में  यशोदा प्रसाद सिमल्टी सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा और प्रो. मूलचंद शुक्ला कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगे। आयोजन स्थल के संयोजक गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक सी. बी. नैनवाल रहेंगे।

कुल छः विधाओं में आयोजित की जाएँगी प्रतियोगिता

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस (22 नवम्बर) में मुख्य अतिथि के रूप में विवेक राय अपर जिला अधिकारी

प्रशासनिक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल उपस्थित रहेंगे।

इस दो दिवसीय स्पर्धा में प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रतियोगिताएँ कुल छः विधाओं में आयोजित की जाएँगी —

1. संस्कृत नाटक

2. समूह नृत्य

3. समूह गान

4. संस्कृत वाद-विवाद

5. संस्कृत आशुभाषण

6. श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता

संस्कृत शिक्षण के उत्थान में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी प्रतियोगिता

यह जानकारी जनपद संयोजक डॉ. हेम चन्द्र जोशी एवं सह संयोजक राजेन्द्र भट्ट द्वारा दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति प्रेम, अभिरुचि एवं व्यवहारिक प्रयोग की भावना को प्रोत्साहित करना है। आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता जनपद स्तर पर संस्कृत शिक्षण के उत्थान में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *