22 फरवरी को अल्मोड़ा नगर में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन

22 फरवरी को अल्मोड़ा नगर में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन

माँ नंदा देवी हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को अल्मोड़ा नगर में एक भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सांस्कृतिक जागरण, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

चार महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसरों को केंद्र में रखकर आयोजित होगा सम्मेलन

यह आयोजन चार महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवसरों को केंद्र में रखकर आयोजित होगा—

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष,

श्री अनुकूल चन्द्र ठाकुर जी के सत्संग आंदोलन के 100 वर्ष,

नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस,

तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष।

सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं द्वारा इन महापुरुषों के जीवन, त्याग, आध्यात्मिक संदेश और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर विचार रखे जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और समाज जागरण से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

सम्मेलन में मौजूद रहेंगें

आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन में लक्ष्मण सिंह भोज, मनोज सनवाल, चंद्र प्रकाश फूलोरिया, हेमा कांडपाल, बिना नयाल, प्रमोद बिष्ट, अमित साह मोनू विनय वर्मा, हरि कृष्ण खत्री, दिनेश सिंह, योगेश रौतेला, गौरव कर्नाटक, जसोद सिंह, कमल कुमार बिष्ट, गिरजा किशोर पाठक, कैलाश गुरुरानी अभिषेक जोशी धीरज साह, पवन साह, , राजेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र आर्या, हिमांशु कनवाल, पुष्कर सिंह कनवाल, रवि आर्या, सुनीता जोशी और पारू उप्रेती सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई ज़िम्मेदारी 

सम्मेलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। घर-घर संपर्क अभियान, आमंत्रण, प्रचार-प्रसार तथा व्यवस्थापन की टोली सक्रिय रूप से कार्य कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से इस सम्मेलन में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *