बोल्डर गिरने से स्कूटी सवार युवक घायल, क्वारब के पास बदहाल सड़क से यात्रा करना बन रहा ख़तरे का सबब
अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब के पास बदहाल सड़क से आवगमन करना खतरे का सबब बन गया है। रविवार शाम क्वारब मार्ग से गुजर रहा एक स्कूटी सवार युवक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गया। गमीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।
जान हथेली में लेकर आवगमन कर रहे चालक
दरअसल, क्वारब की दरकती पहाड़ी और बदहाल सड़क की समस्या से निजात को लेकर इन दिनों ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है। ऐसे में दरकती पहाड़ी को पार करने के लिए वाहन चालक जान हथेली में लेकर आवगमन कर रहे है।
घायल को किया हायर सेंटर रेफर
रविवार शाम को पहाड़ी के ट्रीटमेंट के बीच वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार 40 वर्षीय भगवत राम बोल्डर की चपेट में आ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर कर दिया है। इधर, चिकित्सकों ने बताया
