साइबर ठगी के शिकार बुजुर्ग ने की ठगी की रकम वापस दिलाने की माँग

साइबर ठगी के शिकार बुजुर्ग ने की ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग 

लमगड़ा निवासी एक बुजुर्ग साइबर ठगी के शिकार हो गए। ठग ने एक ऐप को अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 2.20 लाख रुपये की रकम उड़ा ली।  अब पीड़ित ने तहरीर देते हुए पुलिस से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। 

जानें पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक अमोला, वमनस्वाल निवासी 65 साल के बसंत बल्लभ ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि उनका एसबीआई में खाता है। 15 फरवरी को उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। सामने वाले ने अपने आप को एसबीआई का कर्मचारी अजय कुमार बताया। बताया कि उनका एसबीआई योनो ऐप अपडेट किया जाना है। ठग ने ऑनलाइन ही योनो ऐप अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने उन्हें मोबाइल पर लिंक भेजा और जानकारियां मांगते रहा। इसके बाद उनकी आरोपी से कोई बात नहीं हुई। कहना है कि 17 फरवरी को वह बैंक शाखा गए और खाते का बैलेंस चेक करवाया। पता चला कि खाते में 3557 रुपये ही शेष थे। खाते से 220000 रुपये की निकासी कर ली गई थी। तब जाकर उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। 

ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग 

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि अज्ञात पर मुकदमा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *